Gaya News : मुफस्सिल थाना कैंपस में देर रात कूड़े में लगी आग, जब्त वाहनों को नुकसान

Gaya News : मुफस्सिल थाना कैंपस के पश्चिमी भाग में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गयी. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैंपस में खड़े जब्ती के वाहनों को चपेट में ले लिया.

मानपुर. मुफस्सिल थाना कैंपस के पश्चिमी भाग में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गयी. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैंपस में खड़े जब्ती के वाहनों को चपेट में ले लिया. इधर, स्थानीय पुलिस ने आग लगाने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी और घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि थाना कैंपस का बाउंड्री टूटी हुई है. इससे आसपास रहने वाले लोग कैंपस भाग में कूड़ा डाल देते हैं. कूड़े के ढेर में आग लग गयी और जब्ती के कुछ वाहन को भी नुकसान कर दिया. हालांकि, रविवार दोपहर एक बार फिर आग धीरे-धीरे सुलग उठी. दोबारा अग्निशमन विभाग वाहन लेकर आया और आग बुझायी.

एसएसपी को लिखा था खत, नहीं बनी टूटी बाउंड्री

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल भी इस जगह पर आग लग चुकी थी. इस मामले में तत्कालीन एसएसपी आशीष भारती को पत्र लिखकर टूटी बाउंड्री निर्माण की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया. दूसरी बार आग लगने की घटना हुई. उन्होंने बताया कि संयोग अच्छा था कि समय रहते लोग जाग गये और आग पर काबू पा लिया गया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि जबतक थाना कैंपस की बाउंड्री का निर्माण नहीं होगा, थाना असुरक्षित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >