नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन घंटे के अंदर चार आरोपित गिरफ्तार
गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट बुधवार की रात एक किशोरी के साथ चार युवकों ने हथियार का भय दिखा कर दुष्कर्म किया
By KANCHAN KR SINHA | Updated at :
फोटो- गया गुरुआ- 1500- गुरुआ थाने में एकत्रित पुलिसबल.
प्रतिनिधि, गुरुआ गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट बुधवार की रात एक किशोरी के साथ चार युवकों ने हथियार का भय दिखा कर दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी मिलने के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. आसपास के लोगों ने बताया कि पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति का पिकअप बुकिंग कर पिता-पुत्री परिवार के साथ झारखंड के कौलेश्वरी मंदिर गये थे. वहां से लौटने के दौरान हंटरगंज में गाड़ी खराब हो गयी थी. इसी बीच चालक के साथ नोकझोंक हुआ था. इससे आक्रोशित होकर चालक ने अपने गांव के निकट पहुंचने पर चार बाइक सवार युवकों को बुलाया और पिता-पुत्री के साथ मारपीट किया. इसके बाद उसे मोरहर नहर के घने जंगल में लेजाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता के पिता घर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आकर खोजबीन किया, तो किशोरी रोते हुए पूरी घटना की जानकारी लोगों को दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर चारों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लि़या. इस दौरान पुलिस ने एक कट्टा, कारतूस व बाइक भी बरामद किया है. सूचना पाकर शेरघाटी डीएसपी शैलेंद्र सिंह और सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुटे हुए है. वहीं, नाबालिग युवती को मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने गया जी शहर स्थित प्रभावती अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि इस घटना में संलिप्त सभी आरोपितों को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. इन युवकों पर पॉस्को एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है