मारपीट के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार, जेल

नरावट गांव के प्रेमन यादव, कमेंद्र यादव, महेंद्र यादव व दूसरे पक्ष के अनिल कुमार व आनंद कुमार को अतरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

अतरी. नरावट गांव के प्रेमन यादव, कमेंद्र यादव, महेंद्र यादव व दूसरे पक्ष के अनिल कुमार व आनंद कुमार को अतरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नरावट गांव में नाली व गली बनाने को लेकर गांव के ही दो पक्षों में एक दूसरे से गाली गलौज व मारपीट हो गयी. जिसे लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. मौके पर दोनों पक्षों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >