गया शहर में गांधी मैदान के पास गैरेज सहित दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
A sudden fire broke out due to a short circuit at around 8:15 pm on Wednesday night in two shops including a motor garage located on the roadside near Gandhi Maidan in the Civil Lines police station area of the city. In this incident, all the goods kept in the shop were burnt to ashes.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
गया.
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के पास सड़क किनारे स्थित मोटर गैराज सहित दो दुकानों में बुधवार की रात करीब 8:15 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पर अग्निशमन दल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया. रात करीब 9:30 बजे तक आज पर काबू पा लिया. पीड़ित दुकानदार इंजन मिस्त्री मो मुस्लिम व वाहन के सीट मिस्त्री मो सरवर ने बताया कि दुकान के ऊपर से जा रही बिजली की तार में अचानक शॉर्ट सर्किट होकर चिनगारी दुकान पर गिरने से आग लग गयी. पीड़ित दुकानदारों द्वारा बताया गया कि दुकान में रात रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. इन दुकानदारों के अनुसार इस अगलगी की घटना में करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है. इधर, बुधवार की रात करीब नौ बजे सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से लगी आग पर काबू पा लिया गया है. क्षति का आकलन संबंधित दुकानदार ही स्पष्ट बता पायेंगे.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।