फिल्म डायरेक्टर व अभिनेता ने पूर्वजों का किया पिंडदान

फिल्म अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर व फिल्म डायरेक्टर ऋतिक राज सिन्हा ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया.

गया. फिल्म अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर व फिल्म डायरेक्टर ऋतिक राज सिन्हा ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया. कुल पुरोहित द्वारा उनके दादा-दादी व छत्रपति शिवाजी राजे, छत्रपति शंभाजी राजे, महारानी यशुबाई भोसले, राजमाता राजे का पिंडदान विष्णुपद मंदिर के नजदीक फल्गु नदी तट स्थित देवघाट पर कराया गया. जानकारी के बाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा) के महामंत्री अमित श्रीवास्तव उर्फ विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा उक्त दोनों पिंडदानियों को श्रीविष्णुपद चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर राजीव रंजन प्रसाद, दीपक वर्मा, रंजीत सिन्हा, सम्मी सिन्हा, कुमार गौरव उर्फ पिंटू, शानू व कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >