मिट्टी काटने को लेकर हुई मारपीट, तीन लोगों पर केस दर्ज

थाना क्षेत्र के मुरार बिगहा गांव में दरवाजे पर मिट्टी काटने को लेकर बीते दिन मारपीट हुई थी, जिसमें सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

कोंच. थाना क्षेत्र के मुरार बिगहा गांव में दरवाजे पर मिट्टी काटने को लेकर बीते दिन मारपीट हुई थी, जिसमें सोमवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी में वादी नागेंद्र कुमार वर्मा के बेटे आनंद कुमार ने जिक्र किया है कि गोतिया द्वारा दरवाजे पर मिट्टी काटी जा रही थी, जिसे मना करने पर मारपीट की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि मारपीट मामले में कांड संख्या 320/24 दर्ज कर कुंदन कुमार, बंटी कुमार व वीरेंद्र सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >