Gaya News: फील्ड ऑफिसर की गोली मार कर हत्या, जमुना टांड़ के नजदीक हुई वादात, जांच में जुटी पुलिस

Gaya News: गया जिले में अपराधियों ने एक फील्ड ऑफिसर की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है.

Gaya News: गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना टांड़ के नजदीक एक नन बैंकिंग संस्था से जुड़े फील्ड ऑफिसर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के तिलका चौगड़ी गांव के रहनेवाले मैनेजर शाह के 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शाह के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना इमामगंज पुलिस को दी.

हर बिंदु पर गंभीरता से छानबीन में जुट गयी है पुलिस

थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ चंदन कुमार व रास बिहारी प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक बैग, हेलमेट, बाइक, मोबाइल फोन बरामद किया गया है. मृतक के सीने में एक गोली लगी थी. बैग से 47 हजार 700 रुपये बरामद हुए हैं. इसके अलावा आधार कार्ड सहित डायरी मिली है. उन्होंने बताया कि मृतक आरोहण आविष्कार ग्रुप डुमरिया में फील्ड ऑफिसर था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इधर घटना के बाद पुलिस ने इसके दोस्तों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी. दोस्तों ने पुलिस को यह भी बताया कि गुरुवार को पैसों के कलेक्शन के लिए जमुना गांव गया था. पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से छानबीन में जुट गयी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हत्या के पीछे क्या है कारण, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस यह जानने में जुट गयी है कि किस कारण से अपराधियों ने गोली मार कर हत्या की है. घटनास्थल पर गिलास व चखना आदि सामान देखा जा रहा है. इस से यह प्रतीत होता है कि कही नशे में तो हत्या नहीं हुई है. अगर पैसा के लूटपाट को लेकर घटना होती, तो मृतक के बैग से 47 हजार 700 रुपये बरामद न होते. पुलिस ने मृतक की बाइक के अलावा एक और बाइक घटनास्थल से बरामद की है. इधर थानाध्यक्ष अमित कुमार की माने तो जो भी कारण हो, अपराधियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

इसे भी पढ़ें: Gaya News : मैगरा के लिए खुशखबरी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन का उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >