मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

मारपीट के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इस संबंध में शेरघाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने आरोपित रंजित चौधरी व उसके पिता रवींद्र चौधरी, निवासी ग्राम झौर को गिरफ्तार किया. दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ और प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की मारपीट व अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >