किसानों ने की आहर निर्माण को रोकने की मांग

करमा लोचक गांव के उमेदचक टोला के लगभग 50 किसानों ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा करमा गांव में हो रहे आहर निर्माण को रोकने की मांग की है.

डुमरिया. करमा लोचक गांव के उमेदचक टोला के लगभग 50 किसानों ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा करमा गांव में हो रहे आहर निर्माण को रोकने की मांग की है. किसानों का कहना है कि आहर का निर्माण जिस भूमि पर हो रहा है, वह उपजाऊ धनहर (धान की खेती योग्य) जमीन है. आहर बनने से उनकी खेती की जमीन डूब जायेगी और उनकी आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. किसानों ने मुख्य अभियंता, सिंचाई मंत्री, डीएम, एसएसपी, एसडीओ शेरघाटी और सीओ डुमरिया को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. किसानों के अनुसार, जिस स्थान पर आहर बनाया जा रहा है, वह पिंड (उंची जमीन) है और ऐतिहासिक रूप से वहां कभी आहर नहीं रहा. इसके अलावा, पहले से ही गांव में दो आहर मौजूद हैं, जिनसे सिंचाई होती है. इस संदर्भ में डुमरिया अंचल अधिकारी से बात करना चाहा गया, पर उनका मोबाइल बंद मिला. अंचल कार्यालय से मिली जानकारी में कहा गया कि किसानों द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है. इसकी जानकारी अंचल अधिकारी को अवगत करा दी गयी है. साथ ही मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >