खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, गया जी में वज्रपात से 45 वर्षीय शख्स की मौत

Gaya Ji Farmer Dies lightning : गया जी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है जहाँ बांकेबाजार प्रखंड में खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है.

Gaya Ji Farmer Dies lightning : गया जी जिले के बांकेबाजार प्रखंड में खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मौसम बदला और अचानक गिरी आकाशीय बिजली

बांकेबाजार प्रखंड के भलुहार गांव के बधार में सोमवार को खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय अमरेश प्रसाद की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई.जानकारी के अनुसार अमरेश प्रसाद खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेबाजार पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बांकेबाजार थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया गया.

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की उठी मांग

किसान की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read : गया जी: टिकारी में घर में घुसे चोरों का हमला, वृद्ध दंपति से मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >