करेंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत

प्रखंड की श्रीगांव पंचायत के मनियार बिगहा गांव के पूरब बधार में एलटी लाइन के करेंट से एक किसान की मौत को हो गयी. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है.

कोंच. प्रखंड की श्रीगांव पंचायत के मनियार बिगहा गांव के पूरब बधार में एलटी लाइन के करेंट से एक किसान की मौत को हो गयी. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, श्रीगांव निवासी राजदेव यादव धान के बिहन पटाने के लिए डिलिवरी पाइप लेकर जा रहे थे. तभी पहले से रास्ते में एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था. वह एलटी लाइन के करेंट की चपेट में आ गये. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी कोंच पुलिस को दी गयी. उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेजा है. वहीं, उक्त किसान की मौत पर मुखिया कलावती कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि मृतक के दो पुत्र हैं जो बाहर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >