बोधगया.
मगध विश्वविद्यालय सेवा अंतर्गत दो कर्मी, सिद्धि सिंह एवं सहदेव दास काे कर्मचारी संघ द्वारा शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित का विदाई दी गयी. दोनों कर्मचारी शुक्रवार को ही सेवानिवृत हुए. इस अवसर पर कुलानुशाशक डॉ उपेंद्र सिंह, पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव दीपक कुमार, उपाध्यक्ष रामरूप राम, सयुंक्त सचिव प्रमोद कुमार, सहायक सचिव रंजीत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार द्विवेदी, विनोद दास, रामाशीष मिस्त्री, अमीरक यादव, प्रमोद कुमार मिश्र, मो नाजिम, रमन कुमार सिंह, राम कुमार राम के साथ कई कर्मी भी सम्मिलित हुए. विदाई समारोह में संघ की ओर से सभी कर्मचारी को बैग, शाॅल, मिठाई, टॉर्च, छाता डायरी के साथ माला पहनाकर विदाई दी. महासचिव दीपक कुमार ने कहा कि इन दोनों वरिष्ठ सहयोगियों के साथ लंबा समय बिता है. इन्होंने विश्वविद्यालय को उल्लेखनीय योगदान दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
