स्थानांतरण के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गयी विदाई

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज भूषण को स्थानांतरण को लेकर विदाई दी गयभ्.

डुमरिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया के सभागार में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज भूषण को स्थानांतरण को लेकर विदाई सह नये चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार को प्रभार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक शशि भूषण कुमार ने किया. वहीं संचालन यूनानी चिकित्सक डॉ असलम ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ संजय कुमार ने कहा कि विदाई एक स्वाभाविक प्रक्रिया है नौकरी में स्थानांतरण और पदस्थापन लगा रहता है. इसी में जिनका जैसा योगदान रहता है उनको वैसा सम्मान मिलता है. पूर्व प्रभारी का कार्यकाल ही कुछ महीनों का रहा, पर करने वाले अपनी पहचान के लिए समय का इंतजार नहीं करते हैं. विदाई समारोह के मौके पर स्वास्थ्य कर्मी योगेंद्र कुमार, सुरेश महतो, सुनीता कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >