सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं को समझने में आसान बनती है प्रदर्शनी

इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शनिवार को मिशन मध्य विद्यालय गेवालबिगहा में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

गया. इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत शनिवार को मिशन मध्य विद्यालय गेवालबिगहा में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें गया कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं के मार्गदर्शन में विद्यालय बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के वर्किंग व नॉन वर्किंग मॉडल बनाये गये. गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो सतीश सिंह चंद्र ने शिक्षा शास्त्र विभाग के शिक्षकों व स्टूडेंट्स को बधाई दी और कहा कि आप लोग इन बच्चों के बीच जाकर विज्ञान प्रदर्शनी का जो आयोजन किया है, सही मायने में में बिहार को बदलने में बड़ी मुख्य भूमिका होगी. आप इसी तरह आगे भी जिस भी विद्यालय में आपकी कार्यशैली प्रारंभ करने का मौका मिलेगा. विद्यालय परिवार के साथ मिलकर इसी लगन के साथ काम करेंगे. मुख्य अतिथि शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज ने कहा कि प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच सामाजिक विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल कर प्रस्तुत करना व सामाजिक विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि उत्पन्न करना है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान की विभिन्न सिद्धांतों व अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप में सुगमता पूर्वक समझ पाते हैं. मौके पर प्रधानाचार्य वीणा साह व विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे. मौके पर डॉ सदरे आलम, कार्यक्रम समन्वयक डॉ अमरेंद्र कुमार, ग्रुप लीडर रोहित कुमार गुप्ता सहित विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >