गुलरवेद गांव में हाथी का आतंक, घरों को पहुंचाया नुकसान

एक जंगली हाथी ने बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में दो ग्रामीणों के घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया. जानकारी के अनुसार गूलरवेद गांव के जगदेव मांझी और परमेश्वर मांझी के घर को हाथी ने नुकसान पहुंचाया है.

बाराचट्टी (गया). एक जंगली हाथी ने बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में दो ग्रामीणों के घर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया. जानकारी के अनुसार गूलरवेद गांव के जगदेव मांझी और परमेश्वर मांझी के घर को हाथी ने नुकसान पहुंचाया. वहीं जीटी रोड 71 माइल पर टायर मिस्त्री बाबूलाल यादव की बाइक को भी पलट दिया. हाथी के जंगलों में विचरण करने से लोगों में भय का माहौल बना है. सबसे ज्यादा परेशानी, वैसे लोगों में है जो जंगलों में जाकर लकड़ी व महुआ आदि चुनने का काम करते हैं. हालांकि ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस दिशा में पूरी तरह उदासीन हैं. इसके पूर्व भी एक पखवारा पहले जंगली हाथी संबंधित इलाके में घुस गया था और तबाही मचायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >