डुमरिया.
33 हजार केवीए लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर डुमरिया सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में तीन, चार व पांच मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. डुमरिया सब स्टेशन विद्युत कनीय अभियंता प्रदीप कुमार साह ने बताया कि गर्मी आगमन को लेकर इमामगंज सब स्टेशन से डुमरिया सब स्टेशन के लिए लाये गये 33 हजार केवीए के तार के मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. एनसीसी लिमिटेड कंपनी की ओर से 33 हजार केवीए मेन लाइन के मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. जिसको लेकर तीन से पांच मार्च तीन तीनों तक दोपहर 12 बजे के बाद से शाम तीन बजे तक डुमरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
