आहर में पैर फिसलने से डूबा बुजुर्ग, मौत

आहर में पैर फिसलने से डूबा बुजुर्ग, मौत

बांकेबाजार. बांकेबाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में सोमवार को आहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. वृद्ध की पहचान बिशुनपुर गांव के रहने वाले 67 वर्षीय रामबली यादव के रूप में हुई है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रामबली यादव जानवर चरा रहे थे. इसी दौरान जानवर आहर में चला गया. उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे, तो पैर फिसल गया और वह आहर में गिर गये. आहर में अधिक पानी होने की वजह से डूब गये. इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली, तो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. उन्हें खोजबीन करने लगे. लेकिन, अधिक पानी होने की वजह से बॉडी दिखाई नहीं दी. गांव के ही कुछ गोताखोर लोग आहर में डुबकी लगाकर कड़ी परिश्रम के बाद लगभग दो घंटों के बाद शव को बाहर निकाल पाये. उनकी मौत हो चुकी थी. इधर, इस मामले में बांकेबाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि आहर में डूबने से रामबली यादव की मौत हुई है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >