गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मिला वृद्ध का शव, पहचान में जुटी GRP

गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Gayaji News : गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची गया रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

प्लेटफॉर्म पर अचेत अवस्था में मिला वृद्ध

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध प्लेटफॉर्म पर अचेत अवस्था में पड़े मिले. इसकी जानकारी तत्काल रेलवे अधिकारियों और गया रेल थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

पहचान कराने का किया जा रहा प्रयास

रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास मौजूद यात्रियों, रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

जानकारी देने की अपील

रेल थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल गया रेल थाना को सूचित करें, ताकि परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >