Video: बिहार में 8 शक्तिशाली IED और एक हाई-एक्सप्लोसिव बम बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली. चलाए गए सर्च ऑपरेशन में 8 शक्तिशाली आईईडी और एक हाई-एक्सप्लोसिव बम बरामद किया गया.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद और गया जिले की सीमाओं पर स्थित लुटुआ, छकरबंधा और लंगूराही के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. शुक्रवार को चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 8 शक्तिशाली आईईडी और एक हाई-एक्सप्लोसिव बम बरामद किया गया. जिसे 51 मोर्टार से दागा जा सकता था.

गहन सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

215 बटालियन नागोबार कैंप के सहायक कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान नागोबार के सिंघवा देवता से लगभग 600 मीटर की दूरी पर सुरक्षा बलों को जमीन के अंदर दबे हुए कोडेक्स वायर का संकेत मिला. जिसके बाद सुरक्षा बलों के जवान सतर्क हो गए और गहन तलाशी शुरू की गई.

50 मीटर तक तबाही मचाने वाला बम बरामद

सर्च ऑपरेशन में एक के बाद एक 8 शक्तिशाली आईईडी मिले. जिनका वजन तीन से चार किलोग्राम था. इसके अलावा, थोड़ी ही दूरी पर छुपाया गया एक हाई-एक्सप्लोसिव बम भी बरामद किया गया. विशेषज्ञों के अनुसार, यह बम इतना ताकतवर था कि विस्फोट की स्थिति में 50 मीटर के दायरे में भारी तबाही मचा सकता था.

Also Read: बिहार के अररिया में एनकाउंटर, आरा और पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड ढेर

बम निरोधक दस्त ने किया सुरक्षित विस्फोट

सहायक कमांडेंट ने बताया कि सभी आईईडी और हाई-एक्सप्लोसिव बम को जंगल में ही निष्क्रिय कर दिया गया. विस्फोट इतना तीव्र था कि पूरा इलाका थर्रा उठा. इस अभियान को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि यह नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >