शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने जीते सभी पुरस्कार

मेंटल वेल्विंग इन द टाइम क्राइसिस विषय पर आयोजित स्लोगन राइटिंग कंपटीशन में शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने सभी पुरस्कार जीत लिये.

बोधगया. मेंटल वेल्विंग इन द टाइम क्राइसिस विषय पर आयोजित स्लोगन राइटिंग कंपटीशन में शिक्षा विभाग के प्रशिक्षुओं ने सभी पुरस्कार जीत लिये. इसमें अंकुश राज ने प्रथम, साहिल राज ने द्वितीय, सुरुचि ने तृतीय एवं सृष्टि रंजन ने चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त किया. इस अवसर पर विभाग के निदेशक प्रो सुशील कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो प्रभात कुमार धल, डॉ नरेंद्र पांडेय, डॉ विवेकानंद सिंह, डॉ संजीव कुमार पांडे, डॉ नरगिस नाज, डॉ मुसरत जहां, डॉ ओमप्रकाश, डॉ कामरान हसन, डॉ अशफाक अहमद व डॉ सुजीत कुमार ने सभी पुरस्कृत प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया. यह कार्यक्रम मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >