गया में सनातन धर्म की गूंज : अमेरिका, रूस और यूक्रेन से आए श्रद्धालुओं ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, देवघाट पर करेंगे पिंडदान

अंतरराष्ट्रीय सनातन विराट सम्मेलन में भाग लेने के लिए सात समंदर पार से विदेशी श्रद्धालु मोक्ष नगरी गया पहुंचे हैं. सोमवार को अमेरिका, रूस, यूक्रेन और कनाडा सहित 40 देशों से आए इन भक्तों ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की.

गया. अंतरराष्ट्रीय सनातन विराट सम्मेलन में भाग लेने के लिए सात समंदर पार से विदेशी श्रद्धालु मोक्ष नगरी गया पहुंचे हैं. सोमवार को अमेरिका, रूस, यूक्रेन और कनाडा सहित 40 देशों से आए इन भक्तों ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की. इन सभी विदेशी श्रद्धालुओं का नेतृत्व अमेरिकी निवासी जगतगुरु मां साईं लक्ष्मी देवी कर रही हैं.

गर्भगृह में विष्णु चरण पर अर्पित किए तुलसी पत्र

विष्णुपद मंदिर पहुंचने के बाद, विदेशी श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में पूरे विधि-विधान के साथ मत्था टेका. उन्होंने भगवान विष्णु के चरण चिह्नों पर तुलसी पत्र अर्पित कर विशेष पूजा की. विदेशी भक्तों की सनातन धर्म के प्रति यह गहरी आस्था और श्रद्धा स्थानीय लोगों और पंडा समाज के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही.

देवघाट पर करेंगे पिंडदान और तर्पण

मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद, यह पूरा जत्था देवघाट की ओर प्रस्थान करेगा. वहां मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट पर सभी श्रद्धालु अपने-अपने पितरों (पूर्वजों) और शुभचिंतकों के नाम पर तर्पण और पिंडदान का कर्मकांड पूरा करेंगे. इन विदेशी भक्तों का मुख्य उद्देश्य गया जी तीर्थ में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >