सासाराम: रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, बच्ची समेत दो रेफर

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रविवार की देर शाम रामपुर नरेश गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गयी.

सासाराम. रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रविवार की देर शाम रामपुर नरेश गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक महिला की जान चली गयी, जबकि एक 10 वर्षीय बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

बलरामपुर गांव की रहनेवाली थी मृतका

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के ही बलरामपुर गांव निवासी रंजन चौधरी की पत्नी उषा देवी (47 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बच्ची समेत दो की हालत गंभीर, किये गये रेफर

इस भीषण टक्कर में ऑटो में सवार उसी गांव की निवासी सविता देवी और 10 वर्षीय बच्ची मुस्कान बुरी तरह जख्मी हो गई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

रिपोर्ट: पुनीत पांडेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >