गया जी के डुमरिया में वज्रपात की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गया जी के डुमरिया प्रखंड में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की जान चली गई. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है और मृतक के परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है.

Gaya Ji Lightning Strike : गया जी के डुमरिया प्रखंड के बोधी बीघा थाना अंतर्गत भंगिया पंचायत के नोनीसोत गांव में शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से 58 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और मृतक की पहचान नोनीसोत गांव निवासी भिखारी राम के रूप में हुई है.

काम के दौरान बदला मौसम और हादसा

बताया जाता है कि भिखारी राम मजदूरी का काम करते थे और शनिवार को वे अपने काम के सिलसिले में बाहर निकले थे. इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी, जिसके बीच आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गये.

अस्पताल ले जाने का प्रयास और पुष्टि

वज्रपात की घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी, और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और आर्थिक संकट

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि भिखारी राम मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन करते थे, जिनकी अचानक हुई मौत से अब उनके परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.

प्रशासनिक कार्रवाई और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है. वहीं, बोधि बिगहा थानाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >