दो ट्रकों की टक्कर में चालक घायल

जीटी रोड पर हुई घटना

जीटी रोड पर हुई घटना

आमस.

थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय से कुछ दूरी पर जीटी रोड पर दो वाहनों की टक्कर में एक चालक घायल हो गया है. इसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस में किया गया है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्पताल लाया गया है. उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के इटावा निवासी 36 वर्षीय कृष्णकांत सिंह को सिर में चोट है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >