जीबीएम कॉलेज में डॉ सीमा पटेल बनीं नयी प्रिंसिपल

पदभार लेकर शिक्षकों के साथ की बैठक

पदभार लेकर शिक्षकों के साथ की बैठक

कॉलेज की बेहतरी के लिए मिलजुलकर कार्य करने की कही बात

संवाददाता, गया जी. गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में डॉ सीमा पटेल ने नयी प्रिंसिपल के रूप में योगदान दिया. डॉ पटेल का स्वागत पुष्प गुच्छ व वस्त्र देकर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी ने किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज शैक्षणिक तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता व सफलता के नये प्रतिमान गढ़ेगा. नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी ने डॉ पटेल को कॉलेज द्वारा नैक मान्यता के लिए की जा रही बहुआयामी तैयारियों से अवगत कराया. नयी प्रिंसिपल ने डॉ सीमा पटेल से सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, फैकल्टीज व शिक्षकेत्तर कर्मियों से संक्षिप्त परिचय लेते हुए यह आशा जतायी कि कॉलेज की बेहतरी के लिए व छात्राओं के हितार्थ सभी लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुरूप एक टीम की तरह योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि हथेली की सभी उंगलियां समान नहीं होतीं, किंतु जब वे एक साथ होती हैं, तो बड़ा से बड़ा काम कर लेती हैं. डॉ सीमा पटेल ने कॉलेज में छात्राओं की उपस्थिति एवं शैक्षणिक व सह शैक्षणिक वातावरण को बेहतर करने के लिए मिलजुलकर हर संभव प्रयत्न करने की बात कही. कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि नयी प्रिंसिपल डॉ पटेल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की अंगीभूत इकाई सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ में इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं. उन्होंने वहां पांच सितंबर 1997 से 21 अगस्त 2025 तक योगदान दिया. डॉ पटेल कॉलेज में एनएसएस पदाधिकारी, नैक समन्वयक एवं इंडियन नॉलेज सिस्टम की ट्रेनर के रूप में भी योगदान दे चुकी हैं. उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की अंगीभूत इकाई राज नारायण कॉलेज पंडौल में 21 नवंबर, 1996 को इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया था.

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में डॉ सीमा पटेल ने नयी प्रिंसिपल के रूप में योगदान दिया. डॉ पटेल का स्वागत पुष्प गुच्छ व वस्त्र देकर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ सहदेब बाउरी ने किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज शैक्षणिक तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता व सफलता के नये प्रतिमान गढ़ेगा. नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी ने डॉ पटेल को कॉलेज द्वारा नैक मान्यता के लिए की जा रही बहुआयामी तैयारियों से अवगत कराया. नयी प्रिंसिपल ने डॉ सीमा पटेल से सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, फैकल्टीज व शिक्षकेत्तर कर्मियों से संक्षिप्त परिचय लेते हुए यह आशा जतायी कि कॉलेज की बेहतरी के लिए व छात्राओं के हितार्थ सभी लोग अपनी-अपनी क्षमता के अनुरूप एक टीम की तरह योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि हथेली की सभी उंगलियां समान नहीं होतीं, किंतु जब वे एक साथ होती हैं, तो बड़ा से बड़ा काम कर लेती हैं. डॉ सीमा पटेल ने कॉलेज में छात्राओं की उपस्थिति एवं शैक्षणिक व सह शैक्षणिक वातावरण को बेहतर करने के लिए मिलजुलकर हर संभव प्रयत्न करने की बात कही. कॉलेज की जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि नयी प्रिंसिपल डॉ पटेल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की अंगीभूत इकाई सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ में इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर व अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं. उन्होंने वहां पांच सितंबर 1997 से 21 अगस्त 2025 तक योगदान दिया. डॉ पटेल कॉलेज में एनएसएस पदाधिकारी, नैक समन्वयक एवं इंडियन नॉलेज सिस्टम की ट्रेनर के रूप में भी योगदान दे चुकी हैं. उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की अंगीभूत इकाई राज नारायण कॉलेज पंडौल में 21 नवंबर, 1996 को इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >