डुमरिया एसएसबी 29 कैंप के समीप बिजली पोल में मारी टक्कर
डुमरिया से गया के लिए जा रही थी यात्री बस
प्रतिनिधि, डुमरिया.
डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे-69 पर एसएसबी कैंप डुमरिया के समीप एक यात्री वाहन ने बिजली पोल में जोरदार ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में बिजली पोल टूट गया और वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. चालक के साथ-साथ वाहन पर सवार यात्री बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्री वाहन सुबह में डुमरिया से 10:25 बजे गया के लिए चला. डुमरिया हाट बाजार के समीप रोड ब्रेकर पास करने के क्रम में गाड़ी की मेन पत्ती टूट गयी, जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल में ठोकर मार दी. इससे बिजली के पोल टूट गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली पोल में कवर का तार लगा था, जिस कारण बहुत बड़ा हादसा हाेने से बचा. स्थानीय लोगों की ओर से इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी. उसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गयी और मिस्त्री ने टूटे पोल को हटाकर नया पोल लगाया है. इस दुर्घटना से इलाके में करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. नया बिजली पोल लगाने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.