डोभी खनन विभाग की कारवाई, एक ट्रैक्टर बालू जब्त

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा डोभी में बालू माफिया पर कार्रवाई के तहत शनिवार को अवैध बालू घाट से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया.

डोभी. अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा डोभी में बालू माफिया पर कार्रवाई के तहत शनिवार को अवैध बालू घाट से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. इस कार्रवाई में ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. गौरतलब है की डोभी में दिनदहाड़े बालू माफिया के द्वारा अमारुत, कंजियार, डोभी, बजौरा के समीप बालू का खनन ट्रैक्टरों के द्वारा किया जा रहा है. लगातार अवैध खनन और परिवहन की शिकायत के बाद खनन इंस्पेक्टर प्रथर प्रज्ञा अपने टीम के साथ इसे रोकने के लिए खुद मौके पर पहुंचकर कंजियार के समीप घाट से एक बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >