केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

एएनएमएमसीएच में छह सितंबर को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंच रहे हैं.

गया. एएनएमएमसीएच में छह सितंबर को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को डीएम डॉ त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी प्रेरणा कुमार, यातायात डीएसपी निशु मल्लिक, मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ कई प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान, संबंधित पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश अधिकारी ने दिया. इस मौके पर अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ केके सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >