दैनिक जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 100 शिकायतें

समाहरणालय में शनिवार को आयोजित दैनिक जनता दरबार में डीएम शशांक शुभंकर ने 100 फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके त्वरित निबटारे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

गया जी. समाहरणालय में शनिवार को आयोजित दैनिक जनता दरबार में डीएम शशांक शुभंकर ने 100 फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके त्वरित निबटारे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि जनता दरबार आम जनता की सरकार तक सीधी पहुंच है. इसका उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी व त्वरित समाधान है. जनता दरबार में कुछ आवेदक भूमि कब्जा मुक्त करवाने का अनुरोध किया है. डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी को जनता दरबार में सुनवाई कराने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कुछ आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें जिला लोक शिकायत निवारण में मामलों को हस्तांतरण किया है, ताकि पूरी टाइम लाइन में सही से मामलों का निराकरण एवं समाधान हो सके. अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >