छात्र कोष संचालन और जेनेरेटर मरम्मत पर चर्चा

गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विधान पार्षद डॉ कुमुद वर्मा ने की, जिन्हें विद्यालय परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक में डॉ वर्मा ने छात्र कोष के संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिये और कई माह से खराब पड़े जेनेरेटर की तत्काल मरम्मत कराने का प्रस्ताव पारित किया. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पूनम देवी ने विषयवार शिक्षक बढ़ाने की मांग रखी. बैठक में बीडीओ सद्दाम हुसैन, सेवानिवृत्त प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह, प्रभारी प्राचार्य पूनम देवी, निरंजन कुमार, विकास रंजन सिंह, गौतम कुमार शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, अमित कुमार और प्रभात कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >