गुरारू से सुमित कुमार की रिपोर्ट गुरारू (गया). गुरारू सब्जी मार्केट के समीप नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे वहां आने-जानेवालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने इसकी शिकायत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार गुडरु पंचायत की मुखिया किरण देवी व मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश यादव से शिकायत की गयी. मुखिया की तरफ से किसी तरह का कोई समाधान नहीं किया गया है. नाली का निर्माण नहीं होने से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है. सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं. इस मार्ग से दो पहिया वाहन चालक, बच्चे व बुजुर्ग नाली के पानी में अक्सर फिसलकर गिरने से चोटिल हो जाते हैं. नाली का पानी काफी दिनों से सड़क पर बहने के कारण कहीं-कहीं गड्ढ़ा भी हो गया है. इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि डॉ कमलेश यादव ने बताया कि जल्द ही नाली की समस्या का समाधान किया जायेगा. इस मामले में स्थानीय प्रशासन भी आंख मूंद कर बैठा है. वहां सब्जी बेचनेवालों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ता है.
सड़क पर बह रहा नाली का पानी, लोगों को परेशानी
गुरारू सब्जी मार्केट के समीप नाली का गंदा पानी बहने से हो रही परेशानी
