सचमुच साहित्य के सूर्य थे दिनकर : राजीव रंजन

उच्च विद्यालय करजरा, वजीरगंज में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह आयोजित किया गया.

गया जी. उच्च विद्यालय करजरा, वजीरगंज में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या जया सिंह ने की और सभी शिक्षक, छात्र तथा मुख्य अतिथि ने दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्य अतिथि साहित्यकार व कवि राजीव रंजन ने दिनकर को साहित्य का सूर्य बताते हुए उनके ओजपूर्ण, प्रखर और प्रवाहपूर्ण काव्य रचनाओं के माध्यम से राष्ट्र की चेतना जगाने और नवयुवकों में राष्ट्रीयता व संघर्ष की भावना उत्पन्न करने की भूमिका पर प्रकाश डाला. प्राचार्या जया सिंह ने इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया. हिंदी शिक्षक शशि कपूर सहित अन्य शिक्षकों ने भी दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक श्रीराम पांडेय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >