Gaya: धनतेरस पर गया में 10 करोड़ के बर्तन के कारोबार की उम्मीद, देखें स्टील-पीतल और तांबा का रेट

Gaya: गया जिले में इस बार धनतेरस पर 10 करोड़ रुपये तक बर्तन का कारोबार होने की संभावना है.

Gaya: इस बार धनतेरस पर 10 करोड़ रुपये तक बर्तन का कारोबार होने की संभावना है. शहर सहित पूरे जिले में करीब 450 छोटी-बड़ी बर्तन की दुकानें हैं. इनमें से शहर में करीब डेढ़ सौ दुकानें हैं. इधर एक ही माह में दुर्गापूजा व दीपावली का त्योहार होने से इसका असर धनतेरस के बाजार पर पड़ने की संभावना कारोबारियों ने व्यक्त की है, फिर भी करीब 10 करोड रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है. इधर बर्तन के कारोबारी सतीश कुमार कसेरा ने बताया कि वर्ष 2023 के धनतेरस की तुलना में इस बार सभी तरह के बर्तनों पर करीब 50 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है. संभावित कारोबार होने को लेकर पर्याप्त मात्रा में बर्तनों का स्टॉक दुकानदारों द्वारा मंगा लिया गया है.

ऑनलाइन मार्केट का असर यहां नहीं

करीब एक दशक पहले तक प्रायः सभी लोग धनतेरस की खरीदारी लोकल बाजार से ही करते थे. इन दिनों ऑनलाइन मार्केट का प्रचलन से लोकल बाजार पर काफी पड़ा है. कारोबारियों की माने तो ऑनलाइन के इस प्रचलन ने लोकल बाजार को 25 प्रतिशत से भी ज्यादा प्रभावित किया है. हालांकि बर्तन के कारोबार पर इसका काफी कम असर पड़ा है.

खुदरा बाजार में इन दामों में बिक रहे बर्तन

स्टील- 200 से 450 रुपये प्रति किलो.
पीतल- 650 से 850 रुपये प्रति किलो.
कांसा- 750 से 1750 रुपये प्रति किलो.
तांबा- 1400 से 1450 रुपये प्रति किलो.

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में सात करोड़ तक व्यवसाय की उम्मीद

सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल्स उत्पादों के कारोबारी विपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस को लेकर इस बार एलइडी टीवी व रेफ्रिजरेटरों की सबसे अधिक बुकिंग हो रही है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के धनतेरस की तुलना में इस बार बुकिंग की गति काफी धीमी चल रही है. यह स्थिति बढ़ते ऑनलाइन के कारोबार के कारण बन रही है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से पहले तक दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद धनतेरस की बुकिंग शुरू हो जाती थी. लेकिन इस बार दो-तीन दिन पहले से ही बुकिंग शुरू हुई है.

विपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल्स उत्पादों की करीब 10 बड़ी व 40 छोटी दुकानें हैं. धनतेरस के दिन अधिकतर दुकानों पर ग्राहकों भीड़ पहुंचती है और लोग अपनी आर्थिक क्षमता व जरूरतों के अनुसार खरीदारी भी करते हैं. उन्होंने बताया पहले की तरह इस बार भी यदि धनतेरस पर दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जुटी तो इन उत्पादों का कारोबार सात करोड़ रुपये तक होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: Gaya: दीपावली-छठ पर गया से होकर चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें समय-रूट और तिथि

Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के बीच आया बड़ा अपडेट, इन जमीनों पर सरकार की नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >