पुरा पंचायत के प्रतापपुर महादलित टोले में लगा विकास शिविर

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के दलित महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन कर सरकार के 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है.

वजीरगंज. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के दलित महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन कर सरकार के 22 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है. इन योजनाओं में प्रधान मंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, श्रम कार्ड, नाली गली, बिजली कनेक्शन आदि शामिल है. शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के पुरा पंचायत के महादलित टोला प्रतापपुर में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर प्रभारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमण बहादुर सिंह ने बताया कि महादलित टोला प्रतापपुर में विभिन्न विभागों से संबंधित 53 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें 42 आवेदनों का मौके पर निष्पादन भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >