परवाने की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग

मंत्री के बोधगया स्थित आवास का दर्जनों ग्रामीणों ने किया घेराव

फोटो – गया बोधगया 220- प्रदर्शन करते मौनिया गांव के लोग

मंत्री के बोधगया स्थित आवास का दर्जनों ग्रामीणों ने किया घेराव

वरीय संवाददाता, बोधगया

बोधगया के मौनिया गांव के लगभग चार दर्जन ग्रामीण सोमवार को बोधगया स्थित केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आवास का घेराव करते हुए अपनी मांगों को रखा और लिखित शिकायत की. इसका नेतृत्व कर रहे ग्रामीण रामबली मांझी ने कहा कि वर्ष 1988-89 में बिहार सरकार द्वारा अंचल के माध्यम से 43 महादलित परिवारों को परवाना के तहत जमीन का पर्चा मुहैया कराया गया था. कुछ वर्षों तक महादलित परिवार के लोगों ने उक्त जमीन पर खेती भी की. लेकिन, बाद में कुछ कारणों से खेती बंद कर दी. ग्रामीणों ने कहा कि जब बंजर भूमि पर फसल नहीं हो रही थी, उसी समय कुछ लोगों ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा जमा लिया था. ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि पर्चाधारी सभी महादलित परिवारों को जमीन वापस दिलाने की कृपा करें और दोषियों पर कार्रवाई की जाये. इस मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कराने के बाद वास्तविक पर्चा धारियों को जमीन वापस दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >