अधेड़ की हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंका शव,जांच में जुटी पुलिस

या-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर जंक्शन से 500 गज दूर रेलवे ट्रैक के नीचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरामद किया.

मानपुर. गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर जंक्शन से 500 गज दूर रेलवे ट्रैक के नीचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरामद किया. मृतक के शरीर पर कोई गहरा जख्म का निशान नहीं मिला है और उसके दोनों हाथ आपस में बंधे हुए थे. इधर, शव की जानकारी पाते ही रेल पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. इधर, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य संबंधित थाना पुलिस को फोटो भेजा गया है. इधर, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और हत्या के पीछे कारणों की भी जांच की जा रही है. शरीर पर लाल रंग की कमीज है. फिलहाल पुलिस का मानना है कि अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने रेलवे लाइन पर फेंक दिया. अगर ट्रेन हादसा हुआ रहता तो उसके शरीर के कई टुकड़े हुए रहते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >