बोधगया के परमियां में फंदे से लटका मिला युवती का शव

पुलिस ने जांच के क्रम में युवती के चाचा के घर से बरामद किया मोबाइल

पुलिस ने जांच के क्रम में युवती के चाचा के घर से बरामद किया मोबाइल

शनिवार की रात 12 बजे से गायब थी युवती

सुबह में मंदिर के पास नीम के पेड़ से लटका मिला शव

वरीय संवाददाता, बोधगया.

बोधगया के परमियां गांव में रविवार की सुबह 18 वर्षीय ज्योति कुमारी का शव गांव के पास ही मंदिर से सटे नीम के पेड़ से लटका मिला है. उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था. इसकी सूचना पर पहुंची मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस दौरान जांच के क्रम में युवती के मोबाइल फोन पर रिंग करने व लोकेशन के आधार पर पुलिस पास में ही स्थित युवती के चचेरे चाचा राजेश चौधरी के घर पहुंची और ज्योति का मोबाइल फोन को बरामद किया. युवती की मां ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात 12 बजे के बाद से ज्योति घर से गायब थी व सुबह में उसका शव नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला है. प्रथम दृष्यता मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है, पर मृतका के परिजनों की ओर से इस मामले में रविवार की शाम तक किसी को आरोपित बनाते हुए थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

क्या कहते हैं थानेदार

इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि 18 वर्षीय ज्योति कुमारी का शव नीम के पेड़ से लटका बरामद किया गया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >