सीबीसीएस कोर्स के छात्रों के परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि जारी

मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2024-28 से संबंधित छात्रों के परीक्षा फॉर्म व शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करने की सूचना जारी की है.

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2024-28 से संबंधित छात्रों के परीक्षा फॉर्म व शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करने की सूचना जारी की है. इसके तहत कहा गया है कि सीबीसीएस चार वर्षीय कोर्स के तहत सत्र 2024- 28 के द्वितीय खंड के स्नातक में नामांकित छात्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर दिये गये लिंक व अपने यूजर आइडी व पासवर्ड की सहायता से सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म व शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं. इसके लिए 15 मई से 25 मई तक तिथि तय की गयी है. साथ ही, स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024- 28 के प्रमोटेड छात्र भी सेकंड सेमेस्टर के सत्र 2024-28 का परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे. परीक्षा नियंत्रक ने यह भी सूचना जारी की है कि स्नातक सेकंड सेमेस्टर सत्र 2023- 27 के वैसे छात्र, जो किसी कारणवश उक्त परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे व किसी विषय में अनुत्तीर्ण थे, वैसे छात्र भी अपना सेकंड सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क एक्स स्टूडेंट के रूप में ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >