गुरुआ में बन रहे दांगी छात्रावास का लिया जायजा

गया न्यूज : भाजपा नेत्री रुपम सिन्हा ने पदाधिकारियों से की बात

गया न्यूज : भाजपा नेत्री रुपम सिन्हा ने पदाधिकारियों से की बात

प्रतिनिधि, गुरुआ.

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री रुपम सिन्हा ने गुरुआ में बन रहे दांगी छात्रावास का जायजा लिया और संघ के पदाधिकारियों से मिलकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. मोतीबिगहा में भवन निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भवन बनने से यहां के लोगों की काफी सहूलियत होगी. इस दौरान रुपम सिन्हा ने मिरचक, गुरुआ व तरौंची समेत कई गांवों में पहुंचकर समस्याओं से अवगत हुई और उसके समाधान कराने की बात कही. मौके पर दांगी संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद दांगी, विनोद कुमार, रंजन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >