अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रख्यात दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. बिहार के कॉलेजों के लिए सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हेतु हाल ही में हुए आयोजित साक्षात्कार में 58 छात्र-छात्राओं को व्यापक सफलता मिली है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा नवस्थापित 211 डिग्री महाविद्यालयों के लिए संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन हेतु आयोजित प्रक्रिया में सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन दिया है.
छात्रों को मिली सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्ता का प्रमाण - कुलपति
कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा के साथ सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने सफल छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. कुलपति प्रो के एन सिंह ने छात्रों को मिली व्यापक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी संख्या में विद्यार्थियों का चयन होना विश्वविद्यालय की गुणवत्ता का प्रमाण है. मुझे विश्वास है कि ये चयनित विद्यार्थी बिहार की उच्च शिक्षा में बहुमूल्य योगदान देंगे.
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
विस्तृत जानकारी देते हुए पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग के 10 छात्रों का अंतिम रूप से चयन हुआ है. विभाग के पीएचडी शोध छात्र शुभेन्दु, दिव्या कुमारी, अमृत राज, विश्वरंजन, अनीषा कौर के साथ पूर्ववर्ती छात्र अंकिता शिल्पी, कर्निका कनक, मणिकांत, कीर्तिमा सिंह एवं रिया सिंह ने बाजी मारी है.
राजनीतिक अध्ययन विभाग के 12 विद्यार्थियों ने सहायक प्राध्यापक पद के लिए क्वालीफाई किया है, जिनमें हेमंत दुबे, रामकृष्ण त्रिपाठी, रवि रंजन, मनोज कुमार, कौशिकी परिहार, अरहम अब्दाल, वर्षा भारद्वाज, शिवम कुमार, सारिका सिंह, गिरिधर कुमार, रिंकी और रेशम राज शामिल हैं.
सीयूएसबी के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के रिकॉर्ड 18 शोधार्थियों को बीएसयूएससी सहायक प्राध्यापक चयन में सफलता मिली है, जिनमें डॉ संजय कुमार वर्मा, डॉ अर्शी खानम, डॉ नजमी परवीन, डॉ विजेता, डॉ शुभम तिवारी, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार वर्मा, वेदिका नंदन, अंशुमाली मिश्रा, श्रेया भारती, निभा कुमारी, आस्था भारती, अनन्या कुमारी, अभिनव भारती, मनीषा चौरसिया, लोकेश प्रसाद तथा आदित्य आनंद शामिल हैं.
आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग से भी 18 विद्यार्थियों को भी सफलता मिली है, जिनमें प्रिंस कुमार, निकिता कुमारी, स्नेहा, अंकित राज, प्रीतम कुमार, फ्रेया सिमरन, राहुल कुमार, अनुप्रिया, आलोक कुमार, सुमित कुमार झा, डॉ रिंकी कुमारी, अभिषेक कुमार चौबे, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, निधि, ऋचा वर्मा, ए सुंदरम तथा रोशनी कुमारी शामिल हैं.
