सुबह से ही शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को पूरे जिले में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया. शिवालयों में भोर की बेला से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे.

शेरघाटी.

महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को पूरे जिले में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया. शिवालयों में भोर की बेला से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठे. भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. श्रद्धालु एक हाथ में गंगाजल तो दूसरे में बेलपत्र, धतूरा सहित पूजा-अर्चना की अन्य सामग्री की थाली लिए मन में भक्ति और श्रद्धा के साथ बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान महादेव का पूजन करने के लिए शिवालयों में पहुंचे और जलाभिषेक किया. महाशिवरात्रि पर श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ की चारों ओर धूम रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >