आरा में एक्सिस बैंक से 18 लाख रुपये लूटने वाले अपराधी धराये

गया जी में बैंक व ज्वेलरी शॉप की रेकी करने के उद्देश्य से आये थे शातिर

गया जी में बैंक व ज्वेलरी शॉप की रेकी करने के उद्देश्य से आये थे शातिर

वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने दबोचा

फोटो-गया-डोभी-02- प्रेस वार्ता करते शेरघाटी डीएसपी टू.

प्रतिनिधि,

डोभी.

बहेरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ गुदर व रामदौली निवासी राजीव कुमार उर्फ मंगल के रूप में हुई है. दोनों अपराधी डकैती व हत्याकांड में फरार चल रहे थे. दोनों अपराधियों को घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में शेरघाटी टू डीएसपी संजीत कुमार प्रभात ने प्रेसवार्ता में बताया कि बहेरा थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. सोमवार को बहेरा थाना के थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर वंशी मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया. पुलिस को देख चालक व उसका साथी भागने लगे. उन्हें सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ लिया गया. दोनों से बाइक के कागजात मांगा गये, तो वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. जांच में पाया गया कि बाइक का वास्तविक मालिक वैशाली जिले के महम्मदपुर पोहियारी निवासी हैं. जब उससे संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी हो गयी थी. इस संबंध में हाजीपुर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसकी की पुष्टि होने के बाद दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस बाबत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

पूछताछ के दौरान किया खुलासा

अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि वे गया जी जिले में बैंक और ज्वेलरी शॉप की रेकी करने के उद्देश्य से आये थे. पूर्व में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छह दिसंबर 2023 को आरा जिले के पकड़ी में एक्सिस बैंक से 18 लाख रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद से फरार चल रहे थे. अपराधी राजीव कुमार उर्फ मंगल वैशाली जिले के बिदुपुर थाना में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. विकास कुमार सिंह उर्फ गुदर का आपराधिक इतिहास रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >