सीआइएसएफ के मृत जवान का हुआ दाह संस्कार

इस्माइलपुर गांव के दिनेश कुमार उर्फ विकास का दाह संस्कार विष्णुपद घाट पर किया गया. दिनेश कुमार उर्फ विकास कुमार की मौत मुंबई में ड्यूटी के दौरान अचानक हो गयी थी.

खिजरसराय.

इस्माइलपुर गांव के दिनेश कुमार उर्फ विकास का दाह संस्कार विष्णुपद घाट पर किया गया. दिनेश कुमार उर्फ विकास कुमार की मौत मुंबई में ड्यूटी के दौरान अचानक हो गयी थी. मुंबई से शव आने के बाद सीआइएसएफ के आधिकारिक दस्ता शव को लेकर गांव पहुंचा. गांव में शव पहुंचने के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया. गांव का युवक जो फौज में अपनी सेवा देने पहुंचा था. उसकी मौत के बाद शव आने पर गांव के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका लाल इस दुनिया को छोड़कर चला गया है. अंतिम दर्शन के बाद गया के विष्णुपद घाट पर शव का अंतिम संस्कार सीआइएसएफ की सलामी के बाद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >