भाकपा माले ने निकाला सांझी शहादत सांझा विरासत मार्च

शनिवार को भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा ने गया में सांझी शहादत सांझी विरासत मार्च निकाला.

गया. शनिवार को भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा ने गया में सांझी शहादत सांझी विरासत मार्च निकाला. गांधी मैदान से निकला मार्च कचहरी होते हुए समाहरणालय पहुंचा जहां सभा की गयी. जुलूस में शामिल लोग एक और युद्ध हरगिज़ नहीं, आतंकवाद को शिकस्त दो, सीमा पर चौकसी मजबूत करो, अमन के लिए कूटनीतिक वार्ता की ओर बढ़ो व आतंक-युद्धोन्माद व दमन के खिलाफ शांति-सौहार्द व लोकतंत्र के लिए सांझी शहादत-सांझी विरासत की परंपरा मजबूत करो के नारे लग रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि भारत ने साम्राज्यवाद विरोधी ताकतों से लड़कर आजादी हासिल की थी. मगर हालिया घटनाक्रम से यह स्पष्ट हुआ है कि मोदी सरकार अमेरिका के समक्ष पूरी तरह नतमस्तक हो चुकी है. कार्यक्रम में पार्टी नगर प्रभारी तारिक अनवर, जिला कमेटी सदस्य रीता वर्णवाल, बच्चू सिंह, रामलखन प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, वीरेंद्र सान्याल, रोहन यादव, उपेंद्र यादव, ज्ञानी यादव, अर्जुन सिंह, आइसा नेता मो शेरजहां, विभा भारती, संतोष विद्रोही, पारो देवी व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >