Gaya News : पर्यावरण संतुलन के लिए नदियों का संरक्षण जरूरी

Gaya News : कुलपति प्रो एसपी शाही के संरक्षण में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अमृत धारा कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरूकता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बोधगया. कुलपति प्रो एसपी शाही के संरक्षण में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अमृत धारा कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरूकता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं तथा पीएचडी कोर्स वर्क के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में विभाग के प्रभारी डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पर्यावरण तथा उसके संतुलन के बारे में चर्चा की तथा पर्यावरण को कैसे सही रखा जा सकता है उसके बारे में बताया. नदियों में होने वाले प्रदूषण पर विशेष चर्चा की. कार्यक्रम को डॉ सुमित कुमार ने संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही एवं डॉ पार्थ प्रतिम दास ने संबोधित करते हुए नदियों के संरक्षण पर विशेष बल देने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन डॉ सुप्रिया कुमारी ने किया. उन्होंने विषय वस्तु इमर्जिंग ऑर्गेनिक कॉन्टैमिनेंट्स इन द रिवर्स एंड देयर रिमेडियेशन पर एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं के लिए एक क्विज का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया. कार्यक्रम में स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी के अलावा छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के डॉ मोहम्मद आलमगीर, शिव कुमार, प्रमोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, राजेश कुमार, सिकंदर मुखिया व सियाराम का विशेष भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >