अधिवक्ता के निधन पर हुई शोकसभा

अधिवक्ता मोहम्मद शमशाद के निधन पर गया बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

गया. अधिवक्ता मोहम्मद शमशाद के निधन पर गया बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मोहम्मद शमशाद दीवानी व फौजदारी मामलों के अधिवक्ता थे. वह 1992 से वकालत के पेशे से जुड़े हुए थे. इस मौके पर गया बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैसर सरफुद्दीन, सचिव रविंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव नंदकिशोर प्रसाद श्रीवास्तव, सितेंद्र कुमार, अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार मिश्रा, उपाधयक्ष विनय किशोर प्रसाद, अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद, रजनीश कुमार, पूर्व सचिव अनिल कुमार, सुनील कुमार, नवीन कुमार, मोहम्मद याहिया, पंकज कुमार, बागेश कुमार, रवींद्र कुमार वैद्य, कमल नयन, आशीष कुमार वर्मा व ओमप्रकाश अम्बष्ठा व अन्य अधिवक्ताओं के द्वारा गहरी संवेदना प्रगट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इस शोकसभा के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय के कार्य से अपने आप को अलग रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >