बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के विकास शाखा में कार्यरत आदेशपाल उमेश यादव के निधन पर विश्वविद्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. आदेशपाल उमेश यादव का निधन तीन अक्तूबर को हो गया था. इस शोकसभा की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति ने की. कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो बी के मंगलम, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव दीपक कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
