शेरघाटी शहर के जेपी चौक के पास बनेगा घंटाघर

नगर पर्षद बना रही योजना

नगर पर्षद बना रही योजना

प्रतिनिधि, शेरघाटी.

शेरघाटी शहर के गोला बाजार रोड स्थित जेपी चौक पर घंटा घर बनाने की योजना नगर पर्षद बना रहप है. कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नगर पर्षद घंटाघर बनाने पर विचार कर रहप है. प्राक्कलन और एस्टीमेट बनाने के लिए संबंधित अभियंता को निर्देश दिया गया है. इधर, मुख्य पार्षद गीता देवी के पुत्र पवन किशोर ने कहा कि शहर में विकास के कार्य किचे जा रहे हैं. इसी कड़ी में नगर पर्षद क्षेत्र में घंटाघर बनाने का प्रस्ताव लिया गया है. शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हम लोग निरंतर प्रयासरत हैं. जेपी चौक पर घंटाघर के निर्माण हो जाने से शहर की खूबसूरती बढ़ेगी. बहुत जल्द इसके लिए कार्य शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके साथ शहर में विकास के कार्य निरंतर संचालित है. इसमें प्रमुख रूप से नाली-गली के साथ-साथ अन्य विकास के कार्य शहर में हो रहे हैं. बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या को दुरुस्त करने के लिए जरूरत के अनुसार नाला व नाली का निर्माण किया जा रहा है. दर्जनों सड़कें बनायी जा रही हैं. इधर, शहर वासियों ने नगर पर्षद के इस फैसले का स्वागत किया है. स्थानीय अनिरुद्ध विश्वकर्मा, अजीत सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार आदि ने घंटाघर बनाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया है. लोगों ने कहा कि शहर में घंटाघर के निर्माण से शहर को नहीं पहचान मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >