चौकीदारों को मारपीट कर किया घायल, चार पकड़ाये

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के टंडवा मोड़ के समीप से हाइवा के चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि बुधवार की शाम एक साइकिल पर सवार मजदूर को हाइवा से धक्का लग गया था.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के टंडवा मोड़ के समीप से हाइवा के चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि बुधवार की शाम एक साइकिल पर सवार मजदूर को हाइवा से धक्का लग गया था. इसमें मजदूर की मौत हो गयी थी. इस मामले में पुलिस ने मगध यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के मेघनबिगहा गांव के रहनेवाले हाइवा ड्राइवर निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा हाइवा की देखभाल कर रहे चौकीदार शिवरतन पासवान व उसके साथी के साथ मारपीट करने के आरोप में विशुनपुर गांव के रहनेवाले निरंजन कुमार, अरविंद कुमार, नीरज कुमार व शेरघाटी थाना के मंसाबिगहा गांव के रहनेवाले बलिराम पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हाइवा की देखरेख के लिए दो चौकीदारों को लगाया गया था. इस बीच पास के ही कुछ शरारती युवकों ने दोनों चौकीदारों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इन दोनों घटनाओं को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >