बाल दुर्व्यवहार सुरक्षा पर स्कूल में बच्चों को किया जागरूक

सीयूएसबी के प्रो बोनो क्लब ने कोसमा मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

फोटो- गया बोधगया 212- बच्चों को जानकारी देते प्रो बोनो क्लब के सदस्य स्टूडेंट्स

सीयूएसबी के प्रो बोनो क्लब ने कोसमा मध्य विद्यालय में आयोजत किया जागरूकता कार्यक्रम

वरीय संवाददाता, गया जी

सीयूएसबी के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के अंतर्गत संचालित प्रो बोनो क्लब ने कोसमा मध्य विद्यालय में बाल दुर्व्यवहार सुरक्षा पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के ध्यय कैंपस फॉर कम्युनिटी के अंतर्गत यह कार्यक्रम में प्रो बोनो क्लब के नोडल अधिकारी डॉ देव नारायण सिंह व स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के डीन और विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने बाल सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, इंटरनेट जागरूकता, स्वच्छता, व्यसन निवारण व महिला सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिया. कृष्णा ने इंटरनेट जागरूकता पर बात की. प्रशांत ने धूम्रपान के खतरों पर बात की. मोनी, रिपु, अंकित व रौशन ने महिला सुरक्षा पर प्रकाश डाला और आर्यन वीरी ने स्वच्छता व सफाई के महत्व पर जोर दिया. नोडल अधिकारी डॉ देव नारायण सिंह ने स्कूल के विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया और छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया. प्रो बोनो क्लब के छात्रों ने स्कूल बुलिंग विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें बॉडी शेमिंग, नस्लवाद, लैंगिक असमानता, महिला सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न उप-विषय शामिल थे. नुक्कड़ नाटक में आस्था (मुख्य और कथावाचक), संचिता, प्रियांशु, आर्यन, शिवम, कृष्णा, मोनी, आशीष, रौशन, अंकित, प्रशांत, प्रगति, अभिनव व रिपु शामिल थे. कार्यक्रम का प्रबंधन प्रो बोनो क्लब के छात्रों मिनी सिन्हा, नंदन कुमार, मनीष कुमार, वैष्णवी कुमारी, किसलय पांडे, नूर इकबाल व अन्य द्वारा किया गया. डीन प्रो अशोक कुमार ने प्रो बोनो क्लब के छात्रों के इस पहल की सराहना की और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिकों के पोषण में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >